Home Blog Page 559

दिल्ली उच्च न्यायलय में कल से शुरू होगा काम, 50 फीसदी क्षमता की है अनुमति

कोरोना के चलते दिल्ली के उच्च न्यायलय को बंद रखा गया था लेकिन अब कोरोना मामलों में कमी देखते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय और सातों जिला अदालतें सोमवार से 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगी। सभी अदालतों में 50 फीसदी न्यायिक अधिकारी प्रतिदिन काम करेंगे। इसी तरह 50 फीसदी कर्मचारी भी हाजिर रहेंगे। वहीं, 2 मार्च से अदालतें नियमित रूप से काम करेंगी।

दिल्ली उच्च न्यायालय और जिला अदालतों के न्यायाधीश रोटेशन के आधार पर काम करेंगे। इसी के तहत सूची के आधार पर सोमवार से न्यायिक अधिकारी अदालतों में बैंठेंगे। हालांकि, बाकी बचे 50 फीसदी न्यायिक अधिकारी वीडियो कान्फ्रेंसिंग से नियमित तौर पर सुनवाई जारी रखेंगे। यह प्रक्रिया 14 फरवरी से 28 फरवरी तक जारी रहेगी। आगामी, 2 मार्च से अदालतों को नियमित तौर पर खोल दिया जाएगा। जो भी मुद्दई या वकील अदालत खुलने के बाद भी अपने मामले की सुनवाई वर्चुअल मोड में करना चाहेगा, वह इसका आग्रह कर सकता है। इसके लिए संबंधित अधिकारी से संपर्क कर सकता है। उसके आग्रह पर वीडियो कान्फ्रेंसिंग से सुनवाई को प्राथमिकता दी जाएगी। यह व्यवस्था सभी अदालतें नियमित तौर पर खुलने के बाद भी जारी रहेंगी।

अदालत खोलने के साथ ही निर्देश दिया गया है कि अदालतकर्मी, वकील, मुद्दई और अदालत आने वाले अन्य लोग कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करेंगे। मास्क पहनना अनिवार्य होगा। सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। अदालत आने वाले सभी पक्षकारों को कहा गया है कि जल्द से जल्द वैक्सीन की डोज पूरी कर लें।

खून में लदपद महिला पहुंची पुलिस स्टेशन, पति पर लगाया घरेलु हिंसा का आरोप

दिल्ली के कंझावला इलाके में बच्चों से मिलने आई एक महिला की पति ने पिटाई कर दी और उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला के दौरान चाकू महिला के कंधे में धंस गया और उसका हत्था टूट गया। वारदात को अंजाम देने के बाद पति मौके से फरार हो गया।
घायल अवस्था में महिला खुद ही थाने पहुंची। महिला को देखकर पुलिसकर्मियों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया और उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
जांच में पता चला कि पारिवारिक विवाद की वजह से महिला कुछ माह से पति और बच्चों से अलग किराए के मकान में रह रही थी। घायल महिला की पहचान मनीषा के रूप में हुई है। वह कंझावला में एक किराए के मकान में अकेली रहती है। वह एक निजी अस्पताल में काम करती है।
बृहस्पतिवार रात मनीषा घायल अवस्था में कंझावला थाना पहुंची। उसके कंधे में सब्जी काटने वाला चाकू धंसा हुआ था। खून से लथपथ महिला को देखकर पुलिसकर्मियों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
मनीषा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि अप्रैल 2012 को उसकी कंझावला निवासी संदीप से शादी हुई थी। उसके छह साल की लड़की व चार साल का लड़का है। दोनों बच्चों का जन्मदिन 10 और 11 फरवरी को होता है।
संदीप प्राईवेट कंपनी में काम करता था, लेकिन कुछ महीने से बेरोजगार है। वह छोटी-छोटी बातों पर उसके साथ मारपीट करता था। जिससे परेशान होकर वह पिछले दस दिन से बरवाला गांव में किराये के मकान में अकेली रह रही है।
बच्चों के जन्मदिन होने की वजह से वह 10 फरवरी को बच्चों के लिए कपड़े लेकर वहां पहुंची थी। आरोप है कि मनीषा को देखते ही संदीप उसे कमरे में ले गया और दरवाजा बंद कर उसकी पिटाई करने लगा। उसने सब्जी काटने वाले चाकू से उसपर हमला कर दिया।
कंधे में चाकू घोंपने के दौरान उसका हत्था टूट गया और चाकू कंधे में धंस गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। घायल मनीषा किसी तरह से थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

केशव मौर्य के खिलाफ अनुप्रिया पटेल की बहन लड़ेंगी चुनाव, सपा ने बदली स्वामी प्रसाद की सीट

समाजवादी पार्टी ने बुधवार को तीन और प्रत्याशी घोषित किए हैं। सरोजनीनगर से पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा को टिकट दिया गया है। भाजपा के बागी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य इस बार फाजिलनगर से चुनाव लड़ेंगे। इसी तरह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ सिराथू से अपना दल (कमेरा) की अध्यक्ष कृष्णा पटेल की बेटी और मोदी की मंत्री अनुप्रिया पटेन की बहन पल्लवी पटेल को मैदान में उतारा गया है।

केंद्रीय कर्मचारियों के रुके हुए DA एरियर पर हो सकता है फैसला

आज यानी 2 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में कर्मचारियों के रुके हुए डीए एरियर पर फैसला हो सकता है। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय कैबिनेट की बैठक शाम 3:30 बजे होगी।

दअरसल, केंद्रीय कर्मचारियों के 18 महीनों से रुके हुए डीए को जारी करने का फैसला अभी तक नहीं किया गया है, लेकिन जानकारी के अनुसार आज होने वाली कैबिनेट बैठक में इस पर फैसला हो सकता है। सरकार एक ही किश्त में डीए एरियर देकर निपटाने की योजना बना रही है

अमित शाह के आफर पर जयंत चौधरी का आया जवाब

राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भारतीय जनता पार्टी पर लगातार हमलावर हैं। मथुरा की एक जनसभा में उन्होंने भाजपा नेताओं द्वारा रालोद नेताओं पर डोरे डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनकी पार्टी के एक सहयोगी को आफर दिया और कहा हेमा मालिनी बना दूंगा। उन्होंने कहा कि मेरे लिए भी बाते चल रही हैं, लेकिन भाजपा को मुझसे कोई प्यार नहीं है। मुझे खुश करके क्या मिल जाएगा। मुझे नहीं बनना हेमा मालिनी।

नोएडा से सपा प्रत्याशी सुनील चौधरी का कटाक्ष

राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़े सुनील चौधरी तीसरी बार समाजवादी पार्टी के टिकट पर नोएडा विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में है। इस बार वह जीत की उम्मीद लेकर जी-जान से जुटे हैं। किसान, बिल्डर, बायर्स, कच्ची कालोनी और झुग्गी-झोपड़ी सहित शहर की स्थानीय समस्याएं उनकी प्राथमिकता में हैं। नोएडा विधानसभा क्षेत्र के गांव और सेक्टरों में लगातार जनसंपर्क कर स्वयं को यहां का बेटा बताकर वोट मांग रहे हैं। उनकी प्राथमिकताएं, क्षेत्र की समस्याएं और चुनाव प्रचार सहित कई बिंदुओं पर उनसे विस्तार से बात हुई। प्रस्तुत है बातचीत के प्रमुख अंश…।

पांच साल तक के बच्चों को टीकाकरण के लिए Pfizer और BioNTech ने मांगी इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी

कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच, दवा कंपनियां, फाइजर और बायोएनटेक ने 6 महीने से 4 साल की उम्र तक के बच्चों के लिए अपने कोरोना वैक्सीन की आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मांग की है। दोनों दवा कंपनियों ने कहा कि फाइजर इंक और बायोएनटेक एसई ने आज घोषणा की कि यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) के अनुरोध के बाद कंपनियों ने फाइजर-बायोएनटेक कोविड​-19 वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण (ईयूए) में बदलाव करने के लिए एक रोलिंग सबमिशन शुरू किया है।

उत्तर प्रदेश STF ने वाराणसी से बरामद की 4 करोड़ की नकली वैक्सीन, 5 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने वाराणसी के लंका से नकली कोवीशील्ड वैक्सीन, ZYCOV-D वैक्सीन व कोविड टेस्टिंग किट बरामद की हैं। मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त की गई वैक्सीन की कीमत लगभग 4 करोड़ रुपए है, इसकी सप्लाई अन्य राज्यों में की जा रही थी। छापेमारीर के दौरान नकली वैक्सीन, नकली टेस्टिंग किट, पैकिंग मशीन, खाली वॉयल और स्वाब स्टिक बरामद किए गए

दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या, पुलिस ने लाठी-जेल का डर दिखाकर आधी रात में कराया अंतिम संस्कार

हाथरस की दिल दहला देने वाली घटना के दो साल बाद बुलंदशहर में भी गैंगरेप की घटना सामने आई है। यहां खेत में काम करने गई किशोरी की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई। हाथरस की तरह यहां पुलिस ने खुद तो शव नहीं जलाया, बल्कि परिवार को धमकाकर आधी रात को ही पीड़ित का अंतिम संस्कार करने को कथित रूप से मजबूर किया।

बुलंदशहर और अलीगढ़ की सरहद पर बसे गांव डिबाई-गालिबपुर में 21 जनवरी के इस मामले को पुलिस-प्रशासन ने डरा-धमकाकर दबा दिया था। साथ ही ये कहानी अखबारों को बताई कि प्रेम प्रसंग के मामले में लड़की की हत्या हुई। लड़के ने खुद को भी खत्म करने की कोशिश की। दैनिक भास्कर ने जब पूरे मामले की पड़ताल की तो कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं