चिकित्सक के उत्पीड़न के आरोपी स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की? आप का राज्यसभा से सवाल

0
6

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में एक महिला चिकित्सक का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। ‘आप’ के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में उपराज्यपाल वी के सक्सेना से सवाल किया कि आरोपी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गयी है जबकि उसके खिलाफ आरोप सही पाए गए हैं। सिंह ने कहा कि महिला चिकित्सक ने अक्टूबर 2023 में अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। चार महीने की देरी के बाद मार्च 2024 में एक आंतरिक समिति ने जांच शुरू की। उन्होंने दावा किया, ”आंतरिक समिति ने अपनी जांच में पाया कि अधिकारी के खिलाफ महिला चिकित्सक के आरोप सही हैं, लेकिन फिर भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी है।” ‘आप’ नेता ने दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य सचिव के खिलाफ कार्रवाई और आरोपी अधिकारी की गिरफ्तारी की मांग की।