दिल्ली के आदर्श नगर में महिला की चाकू मारकर हत्या, मामले में तीन लोग पकड़े गए

0
18

दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में 30 साल की एक महिला मृत पायी गयी जबकि दूसरी घायल मिली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस घटना के बारे में जानकारी बृहस्पतिवार रात 9.30 बजे के आसपास मिली। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृत महिला की पहचान निर्मला के रूप में जबकि घायल महिला की पहचान खजूरी खास की रहने वाली फिरोजी (30) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर घायल मिली फिरोजी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया कि तीन संदिग्धों को पकड़ लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।