Delhi Weather Update: दिल्ली में आज गर्मी से मिल सकती है मामूली राहत, 43 के आसपास रह सकता है राजधानी का तापमान

41
370

दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है, लेकिन कुछ इलाकों में लू का प्रकोप जारी रहेगा। दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान के 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान लगाया है। दिल्ली के कई हिस्सों में मंगलवार को लगातार पांचवें दिन भीषण लू का प्रकोप था। दिल्ली के 11 मौसम केंद्रों में से पांच में मंगलवार को लू की स्थिति दर्ज की गई थी। मौसम विशेषज्ञों ने मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की कमी और लगातार गर्म तथा शुष्क पश्चिमी हवाओं को मौजूदा गर्मी के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक या सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर गर्म हवाओं को ‘लू’ घोषित किया जाता है। सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक तापमान होने पर ‘भीषण लू’ की घोषणा की जाती है। ‘स्काईमेट वेदर’ के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ से पंजाब तथा हरियाणा पर चक्रवाती परिसंचरण बन सकता है, जिससे 10 जून से हरियाणा, पंजाब, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रुक-रुक कर मानसून पूर्व गतिविधियों का अनुभव किया जा सकता है। दिल्ली में शुक्रवार तक अधिकतम तापमान के गिरकर 40 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

41 COMMENTS

  1. You can keep yourself and your dearest close being heedful when buying panacea online. Some druggist’s websites function legally and put forward convenience, reclusion, cost savings and safeguards for purchasing medicines. http://playbigbassrm.com/fr/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here