Delhi Weather: दिल्ली का फिर बदलेगा मौसम, राजधानी के लोगों को आज भिगो सकती है बारिश

33
341

दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 77 प्रतिशत रहा। आईएमडी ने दिन में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया है। गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान के 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को कहा था कि दिल्ली में अगले चार दिन में मध्य क्षोभमंडल में पश्चिमी विक्षोभ और निचले क्षोभमंडल स्तरों पर अरब सागर से दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव के कारण भारी वर्षा होने की संभावना है। विभाग ने गरज के साथ छींटे पड़ने या हल्की बारिश को लेकर शनिवार से चार दिन के लिए मौसम का ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया।

33 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here