MCD Election 2022: दिल्ली में भाजपा ने चला बड़ा दांव; 16000 सफाईकर्मी नियमित करने की घोषणा

31
548

MCD Chunav: दो महीने बाद होने वाले दिल्ली के एमसीडी चुनाव से पहले भाजपा ने बड़ा दांव चला है। अप्रैल में होने वाले नगर निगम चुनावों से पहले तीनों नगर निगमों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को 16,000 से अधिक सफाई कर्मियों को नियमित करने की घोषणा की है। भाजपा के इस दांव से विरोधियों में खलबली मची है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि अब तक उत्तरी दिल्ली नगर निगम में 975 सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जा चुका है तथा अन्य 6,646 को अभी नियमित किया जाना है। गुप्ता ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने 400 सफाई कर्मचारियों को नियमित किया गया है और 1,489 अन्य को नियमित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है।

उन्होंने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 5,136 कर्मचारियों को नियमित किया गया है और अन्य 1,700 को जल्द नियमित किया जाएगा। भाजपा के शासन वाले इन तीनों नगर निगमों के सफाईकर्मी लंबे समय से अपनी नौकरियों को नियमित करने की मांग करते रहे हैं। गुप्ता ने कहा कि नगर निगम जल्द ही सफाई कर्मियों को एक बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। तीनों निगमों ने 16,346 सफाई कर्मचारियों को नियमित करने का फैसला किया है और आने वाले दिनों में इन लोगों को एक समारोह में नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली को साफ-सुथरा रखने में सफाईकर्मी सबसे अहम भूमिका निभाते हैं और भाजपा को उनके हित एवं कल्याण की परवाह है।

31 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here