सोमवार को दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन के खंड पर ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित, जानें वजह

28
226

दिल्ली मेट्रो की व्यस्त येलो लाइन के एक खंड पर 11 सितंबर को शुरुआती कुछ घंटों में ट्रेन का संचालन आंशिक रूप से उपलब्ध होगा। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। प्रभावित खंड सुल्तानपुर और कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशनों के एक तरफ का होगा। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ट्वीट किया, ”पूर्व नियोजित रखरखाव कार्य के कारण 11 सितंबर, 2022 यानी रविवार को सुबह 5:15 बजे से सुबह छह बजे तक समयपुर बादली की ओर जाने के लिए येलो लाइन पर सुल्तानपुर से कुतुब मीनार तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। येलो लाइन दिल्ली में समयपुर बादली को गुड़गांव के हुडा सिटी सेंटर से जोड़ती है। डीएमआरसी ने कहा, ”हालांकि इस दौरान कुतुब मीनार स्टेशन से समयपुर बादली की ओर जाने के लिए ट्रेन उपलब्ध रहेगी। उसने कहा, समयपुर बादली से सुल्तानपुर खंड सहित अन्य सभी खंड पर सेवाएं सामान्य रहेंगी।

28 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here