भाजपा सरकार के आठ साल में महिलाओं की स्थिति हुई बद से बदतर : राहुल

42
281

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को महिला विरोधी करार देते हुए कहा है कि आठ साल के उसके शासन में महिलाओं की स्थिति बद से बदतर हुई है। राहुल गांधी ने एक फेसबुक पोस्ट में गुजरात में दुष्कर्म के आरोपियों को रिहा करने को लेकर भाजपा सरकार पर हमला किया और कहा ह्लज़रा सोचिए। क्या वश्वि में कोई भी ऐसा देश है जो महिलाओं के विकास के बिना आगे बढ़ पाया है।

कौन सा ऐसा देश है जहां हत्यारों और बलात्कारियों को जेल से रिहा कर, फूल मालाओं से स्वागत किया जाता है और क्या वो देश तरक्की कर पा रहे हैं। क्या यह सच नहीं है कि पिछले आठ सालों में महिला सुरक्षा की स्थिति बद से बदतर हो गई है। उन्होंने सरकार पर महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा, ह्लभाजपा सरकार सर्फि़ आंखें मूंद कर नहीं बैठी है, बल्कि अपराधियों को संरक्षण देने में लगी है। महिलाएं देश की ताक़त हैं। इनके सशक्तिकरण से ही भारत प्रगतिशील बनेगा। आज वो हमारे साथ कंधे से कंधा मिला कर इस यात्रा में चल रही हैं। मैं चाहता हूं, देश की सभी महिलाएं इसी प्रकार देश के प्रगतिकार्य में बराबर का योगदान दे पाएं। इनको सुरक्षा, सम्मान और बराबरी के अधिकार दिलाना, प्रण है हमारा। और हम वो पूरा कर के रहेंगे।

42 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here