दिवाली खत्म होते ही 100 करोड़ की शराब गटक गए दिल्ली वासी

26
315

नई दिल्ली। दिवाली से पहले सप्ताहांत में दिल्ली में 100 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 48 लाख बोतल से अधिक शराब की बिक्री हुई। कोविड महामारी के कारण दो साल के बाद प्रकाश का पर्व दीपावली उत्सव सोमवार को लोगों ने धूमधाम से मनाया था। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दीपावली के दिन सोमवार 24 अक्टूबर को शुष्क दिवस था। आबकारी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, सोमवार को शुष्क दिवस होने के कारण शुक्रवार से रविवार तक राजधानी दिल्ली में शराब की बड़े पैमाने पर बिक्री हुई।
अधिकारी ने बताया, सोमवार 24 अक्टूबर को दीपावली से पहले शुक्रवार से रविवार तक 48 लाख से अधिक शराब की बोतलें बिकी, जिनकी कीमत 100 करोड़ रुपये से अधिक थी। अधिकारी ने बताया, दिल्ली में रोजाना औसतन करीब 12.50 हजार शराब के बोलतों की बिक्री होती है।

26 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here