भीषण सर्दी में आरएमएल अस्पताल में मरीजों के तीमारदारों को बांटे फ्री कंबल, लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने किया निशुल्क कंबल बैंक का उद्घाटन

19
218

मरीजों का इलाज कराने आए तीमारदारों को दिल्ली की भीषण ठंड से बचाने के लिए सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आरएमएल अस्पताल में आओ साथ चलें संस्था द्वारा संचालित निशुल्क कंबल बैंक का उद्घाटन किया। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ने सैकड़ो तीमारदारों को अपने हाथो से कंबल वितरित किए। उनके साथ कार्यक्रम में दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्री सिद्धार्थन, आओ साथ चलें संस्था के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली भाजपा के कोषाध्यक्ष विष्णु मित्तल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि अस्पताल में बहुत दूर दूर से लोग इलाज कराने के लिए आते हैं। उनको ठंड से सुरक्षित रखने के लिए कंबल बैंक जैसी पहल बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा जिन लोगों को जरूरत है उनकी मदद के लिए समर्थ लोगों को आगे आना चाहिए। बिरला ने कहा कि संस्था के संयोजक विष्णु मित्तल की अगुवाई में जिस तरह से मरीजों के सहायको के लिए निशुल्क भोजन वितरण,कंबल उपलब्ध कराने और इलाज में मदद जैसे सेवा प्रकल्प चलाए जा रहे हैं वह बहुत ही सराहनीय है। आओ साथ चलें संस्था के राष्ट्रीय संयोजक विष्णु मित्तल ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला की प्रेरणा से अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों की मदद के लिए संस्था कई सेवा प्रकल्प चला रही हैं। ठंड में कंबल बैंक उनमें से एक है। इसके अलावा प्रसादम और वस्त्रम जैसे अभियान भी प्रमुखता से चलाए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि कुछ माह पहले लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने आरएमएल अस्पताल में भोजन वितरण के लिए प्रसादम वाहन उपलब्ध कराए थे। वे समय समय पर स्वयं सेवा प्रकल्पों की जानकारी लेते हैं और खुद भी जरूरतमंद लोगों की मदद भी करते हैं। आओ साथ चलें संस्था द्वारा ठंड में कंबल बैंक बीते कई वर्षो से चलाया जा रहा है। आरएमएल में मरीजों का इलाज कराने आए लोगों को आओ साथ चलें संस्था द्वारा टोकन के माध्यम से बिना किसी पैसे के कंबल उपलब्ध कराए जाते हैं जिससे वे ठंड में अपना बचाव कर सकें। हर साल बड़ी संख्या में अच्छी गुणवत्ता के कंबलो का इंतजाम किया जाता है।

19 COMMENTS

  1. You can shelter yourself and your dearest by being cautious when buying panacea online. Some pharmaceutics websites operate legally and put forward convenience, solitariness, sell for savings and safeguards to purchasing medicines. http://playbigbassrm.com/fr/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here