दिल्ली भाजपा किसान मोर्चा के नेता की गोली मारकर हत्या

31
253

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के किसान मोर्चा के एक नेता की शुक्रवार शाम द्वारका के बिंदापुर इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिंदापुर से गोलीबारी की एक घटना की सूचना मिली जिसमें सुरेंद्र मटियाला (60) की मौत हो गई। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम. हर्षवर्धन ने बताया कि घटना के समय वह अपने कार्यालय में बैठे थे और उन्होंने पार्षद का चुनाव लड़ा था। उन्होंने कहा, आरोपियों को पकड़ने के लिए कई दलों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल हत्या का मकसद स्पष्ट नहीं हो सका है और पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

31 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here