VIDEO: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिल्ली चिड़ियाघर के बाड़े में छोड़े सफेद बाघ के दो शावक

30
219

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में बाघों के बाड़े में सफेद बाघ के दो शावकों को छोड़ा। पर्यावरण मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यादव ने मादा शावक का नाम ‘अवनी’ रखा है, जिसका अर्थ है पृथ्वी और नर शावक का नाम ‘व्योम’ है, जिसका अर्थ आकाश है। मंत्रालय ने कहा कि इन शावकों को 24 अगस्त, 2022 को बाघिन सीता ने जन्म दिया था। यादव ने ट्वीट किया, स्कूली बच्चों और चिड़ियाघर के कर्मचारियों की मौजूदगी में आठ महीने के अवनी और व्योम को उनके बाड़े में छोड़ा गया। चिड़ियाघर में आने वाले लोग अब अवनी और व्योम को देख सकेंगे।

30 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here