दिल्ली में हल्का कोहरा: मई के महीने में ठंडक का एहसास करा रहा राजधानी का मौसम

29
266

दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह हल्का कोहरा दिखाई दिया जो मई के महीने में असामान्य है। राजधानी में भीषण गर्मी वाले मौसम में ठंडक का एहसास हो रहा है। दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में सामान्य रूप से मई का महीना सबसे गर्म होता है और इसमें औसत अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस होता है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि हवा में अत्यधिक नमी और दिन तथा रात के तापमान में काफी अंतर की वजह से कोहरे के लिए अनुकूल स्थितियां बनी हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक हल्के कोहरे में दृश्यता 501 से 1000 मीटर होती है। सफदरजंग वेधशाला में बुधवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच 20.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी थी और अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया जो सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस कम है। राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह छह बजे न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

29 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here