दिल्ली में उमस भरा मौसम, आज मिलेगी गर्मी से राहत, हल्की बारिश की संभावना

31
190

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को उमस भरा मौसम रहा और अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस रहने तथा बारिश नहीं होने से लोगों को बेचैनी का सामना करना पड़ा। दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग कार्यालय ने शनिवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान जताया है। दिल्ली वालों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। जबकि आर्द्रता 92 से 53 प्रतिशत के बीच रही। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 और 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

31 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here