विष्णु मित्तल ने जेजे कैंप की बहनों के साथ मनाया रक्षाबंधन, राखी बंधवाने के बाद दिया शगुन

18
171

नई दिल्ली। आओ साथ चलें संस्था की ओर से जेजे कैंप आनंद विहार में रक्षा बंधन उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया। यहां भाजपा दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष और आओ साथ चलें के राष्ट्रीय संयोजक विष्णु मित्तल ने जेजे कैंप की बहनों से राखी बंधवाई। उन्होंने बहनों को शगुन दिया और उनके सुख दुख में हमेशा साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।
इस मौके पर आनंद विहार की पार्षद डॉक्टर मोनिका पंत, भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेश आर्या, वीरेंद्र डेढ़ा, राहुल जैन, प्रीती जैन आदि मौजूद रहे।

श्री विष्णु मित्तल ने कहा जेजे की कैंप की बहने कोई भी जरूरत होने पर उनका दरवाजा खटखटा सकती हैं। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन का एक संदेश यह भी है कि हम सब मिलकर समाज की सुरक्षा और बहन बेटियों को आगे बढ़ाने और उनके मान सम्मान की रक्षा का संकल्प लें। उन्होंने कहा रक्षा बंधन के मौके पर गैस सिलेंडर का दाम 200 रुपए कम किया जाना बताता है कि प्रधानमत्री मोदी जी को बहनों की चिंता सदैव रहती है। हम सबका दायित्व है कि समाज में बहनों की खुशहाली में अपना योगदान जरूर दें।

18 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here