राजस्थान विधानसभा चुनाव: भाजपा के शीर्ष नेताओं की आज दिल्ली में बड़ी मीटिंग

30
175

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक से पूर्व पार्टी के शीर्ष नेताओं ने राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव पर चर्चा के लिए शनिवार को यहां बैठकें कीं। भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक रविवार को होनी है। इससे पहले गत बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने जयपुर में पार्टी की राजस्थान इकाई के शीर्ष नेताओं के साथ देर रात तक बैठकें की थीं। सूत्रों ने बताया कि अलवर से सांसद बालक नाथ ने शनिवार को यहां केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी से उनके आवास पर मुलाकात की। जोशी को हाल में राजस्थान चुनाव के लिए पार्टी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि कुछ देर बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी जोशी के आवास पर पहुंचे और उनकी मुलाकात करीब तीन घंटे तक चली। मेघवाल के जोशी के आवास से निकलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की। बाद में जोशी ने नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की और कुछ देर बाद दोनों एक साथ रवाना हुए। बाद में भाजपा नेता अरुण सिंह, पार्टी की राजस्थान इकाई के प्रमुख सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, सांसद राजेंद्र राठौड़ और अन्य नेताओं ने नड्डा के आवास पर बैठक में भाग लिया।

30 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here