Delhi News: चार प्रदेशों में भाजपा को मिले जनादेश के बाद बोले नड्डा, जनता ने मोदी को दिया आशीर्वाद

31
339

पांच राज्यों में से चार के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत को लेकर पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि भाजपा को चुनाव में एकतरफा जनता का आशीर्वाद मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाए कार्यक्रम और नीतियों पर चार राज्यों की जनता ने मुहर लगाई है। नड्डा ने भाजपा मुख्यालय में चुनाव नतीजों की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनावों में जनता ने लगातार चार बार मोदी को प्रचंड आशीर्वाद दिया है।

उन्होंने कहा, यह 37 वर्ष बाद हो रहा है कि उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार किसी पार्टी की सरकार आई है। श्री नड्डा ने कहा, उत्तराखंड में भी पहली बार कोई सरकार दोबारा सत्ता में वापस आयी है। मणिपुर में पहली बार भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही है। गोवा में इस बार भाजपा ‘हैट्रिक’ लगाने जा रही है। चार राज्यों के अलावा असम के स्थानीय चुनावों में 80 में से 77 सीटों पर पार्टी ने जीत हासिल की है। जनता ने मोदी को भरपूर आशीर्वाद दिया है।

31 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here