दिल्ली सीएम केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं एक सोच : भगवंत मान

39
211

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं एक सोच है और सोच को कैसे गिरफ़्तार किया जा सकता है। भगवंत मान ने एक्स पर कहा अरविंद केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर लोगे पर उनकी सोच को कैसे कैद करोगे। अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं एक सोच है और हम अपने नेता के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। इंकलाब जिंदाबाद। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा देश को ईमानदार राजनीति देने वाले और हम सब के नेता अरविंद केजरीवाल की अनैतिक गिरफ़्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी भाजपा के ख़िलाफ़ पूरे देश में प्रचंड विरोध प्रदर्शन करेगी।

आज सुबह 10 बजे भाजपा के दिल्ली स्थित मुख्यालय का घेराव होगा। लोकतांत्रिक मूल्य मान्यताओं में आस्था रखने वाले भारत माता के सभी सच्चे सपूतों से निवेदन है कि वे इस विरोध प्रदर्शन का हिस्सा अवश्य बनें। कैबिनेट मंत्री आतिशी ने कहा देश में पहली बार एक पद पर रहते मुख्यमंत्री को गिरफ़्तार किया गया है। अरविंद केजरीवाल के पास जेड श्रेणी की सुरक्षा होती है। अब वह केंद्र सरकार की ईडी की हिरासत में हैं। हमें उनके हिफ़ाज़त और सुरक्षा की चिंता है। उल्लेखनीय है कि ईडी कथित शराब घोटाले में सीएम केजरीवाल को बुधवार रात गिरफ़्तार किया है।

39 COMMENTS

  1. You can protect yourself and your dearest close being heedful when buying medicine online. Some druggist’s websites function legally and sell convenience, privacy, sell for savings and safeguards as a replacement for purchasing medicines. http://playbigbassrm.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here