दिल्ली का बिगड़ सकता है मौसम, आज हो सकती है हल्की बारिश

28
154

Delhi Rain: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार की सुबह धूप रही और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे तक सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 58 प्रतिशत दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, आज राजधानी में दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे और शाम को हल्की बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

28 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here