भाजपा के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी के नेतृत्व में हुआ दिल्ली जल बोर्ड के कार्यालय पर हमला, दिल्ली की जल मंत्री आतिशी का बड़ा आरोप

31
142

नई दिल्ली। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने छतरपुर में दिल्ली जल बोर्ड के कार्यालय पर हमले का नेतृत्व किया। आतिशी ने भाजपा पर राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों के खिलाफ साजिश रचने का भी आरोप लगाया। वहीं, बिधूड़ी ने पलटवार करते हुए कहा कि आतिशी को पहले यह बताना चाहिए कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार का दिल्ली मॉडल लोगों को पानी उपलब्ध कराने में क्यों विफल रहा है। उन्होंने कहा कि पानी की कमी से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए आतिशी भाजपा पर आरोप लगा रही हैं।

उन्होंने कहा, यह आम आदमी पार्टी (आप) की रणनीति है। जब उनका भ्रष्टाचार उजागर होता है तो वे शोर मचाते हैं कि भाजपा उनकी सरकार गिरा रही है। वे अब फिर से भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं, जब वे पानी जैसी बुनियादी जरूरत को पूरा करने में विफल रहे हैं। आतिशी ने रेखांकित किया कि दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय पर कथित हमला कई घटनाओं के बाद हुआ है, जिसमें भाजपा शासित हरियाणा सरकार द्वारा शहर की जल आपूर्ति में व्यवधान और दक्षिणी दिल्ली के लिए सोनिया विहार जल शोधन संयंत्र की मुख्य पाइपलाइन में तोड़फोड़ शामिल है।

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने घटना की फुटेज साझा की, जिसमें कथित तौर पर लोगों को भाजपा का ‘पटका’ पहने बिधूड़ी के समर्थन में नारे लगाते और जल बोर्ड कार्यालय पर मटका और पत्थर फेंकते हुए दिखाया गया है। आतिशी ने दावा किया, ‘भाजपा दिल्लीवासियों के खिलाफ साजिश रच रही है। उन्होंने कहा, …दक्षिण दिल्ली के पूर्व भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी गुंडों के साथ जल बोर्ड कार्यालय गए थे। उनके साथ आए लोग भाजपा के झंडे लिए हुए थे क्योंकि पृष्ठभूमि में भाजपा के झंडे दिखाई दे रहे हैं। आतिशी ने कहा, हमने इस गुंडागर्दी की शिकायत दिल्ली पुलिस से की है। मैंने यह वीडियो दिल्ली पुलिस के दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त को भेज दिया है। अब हम यह देखना चाहेंगे कि दिल्ली पुलिस रमेश बिधूड़ी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करती है या नहीं।

31 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here