नई दिल्ली/कानपुर। प्रकृति से प्रेम करते हैं तो पौधारोपण करिए। ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधे लगाएं। धरती माता के लिए जिंदगी में कम से कम 1 पेड़ लगाए। कुछ इस तरह के संदेश देते हुए भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आवास पर पौधारोपण किया। सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के आवास पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होकर भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने जनता को अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संदेश दिया। भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा, पौधे लगाकर हम सभी एक हरित और स्वच्छ भारत के निर्माण में योगदान दे सकते हैं। हमें इसके लिए सिर्फ पौधा लगाना है। भाजपा सांसद ने आगे कहा, हम सभी धरती माता के बच्चे हैं। अपनी मां की रक्षा के लिए हमें अब अधिक से अधिक पेड़ लगाने हैं। ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करके विश्व को बचाना है।
मोदी सरकार प्रकृति संरक्षण के लिए कार्य कर रहीभाजपा सांसद ने आगे कहा, मोदी सरकार लगातार प्रकृति संरक्षण के लिए काम कर रही है। लगातार प्रकृति संरक्षण को लेकर समाज में जागरूकता फैलाई जा रही है और कई असरदार कदम उठाएं जा रहे हैं। भाजपा सांसद ने इस दौरान ये भी कहा कि वह हमेशा से ही प्रकृति प्रेमी रहे हैं और पर्यावरण के लिए काम करते रहे हैं। वह हमेशा पर्यावरण के लिए पौधारोपण करते रहे हैं और जनता को जागरूक भी करते रहे हैं। भाजपा सांसद ने इस दौरान ये भी कहा कि वह कानपुर-अकबरपुर की जनता से अपील करते हैं कि वह अधिक से अधिक संख्या में पर्यावरण रक्षा के लिए अधिक से अधिक संख्या में पेड़-पौधे लगाए।