पूर्वी दिल्ली में पुल के नीचे कचरा बीन रहे लड़के की लोहे का टुकड़ा गिरने से मौत

17
229

पूर्वी दिल्ली में एक पुल के नीचे कथित तौर पर कचरा बीन रहे 15 वर्षीय एक लड़के के सिर पर रविवार को लोहे का भारी टुकड़ा गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना सुबह ठोकर नंबर 18 पुश्ता रोड के पास हुई। उन्होंने बताया कि उन्हें घटना के बारे में सुबह 10 बजकर 21 मिनट पर पता चला।
पुलिस के अनुसार, लड़का पुश्ता रोड के निकट एक फुट-ओवर ब्रिज के नीचे कचरा बीन रहा रहा था, तभी भारी लोहे का एक टुकड़ा उसके ऊपर गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि पुल को एक ठेकेदार द्वारा गिराया जा रहा था, जो दिल्ली-देहरादून फ्लाईओवर पर भी काम कर रहा है। पुलिस ने कहा कि लड़के के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसडीएन अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि ठेकेदार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 304 ए (लापरवाही के कारण मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

17 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here