दिल्ली में कारोबारियों से उगाही कर रही भाजपा, सफाई कर्मियों के वेतन में देरी की : आप

22
222

नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर यहां कारोबारियों से उगाही करने और सफाई कर्मियों के वेतन में देरी करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने अनुपयुक्त कूड़ा प्रबंधन से दिल्ली को बर्बाद कर दिया है। इस बीच, आम आदमी पार्टी (आप) ने दावा किया कि राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा के सभी जिला प्रमुखों ने चार दिसंबर के दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव से पहले इस्तीफा दे दिया। सिसोदिया ने कहा, ”भाजपा ने सफाई कर्मियों को समय पर वेतन नहीं दिया। राष्ट्रीय राजधानी में व्यापारियों और लोगों से उगाही की। एमसीडी में सत्ता में रहते हुए पार्टी (भाजपा) ने अनुपयुक्त कूड़ा प्रबंधन से शहर को बर्बाद कर दिया और जन कल्याण के लिए कुछ नहीं किया।

उन्होंने कहा कि शहर के लोग भाजपा और पूरे शहर में फैले हुए कूड़े से निजात पाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा इसे लेकर ऊहापोह की स्थिति में है कि उसके नेता साजिश के आधार पर एमसीडी चुनाव लड़ें या उन्हें (सिसोदिया को) जेल भेजकर चुनाव लड़ें। सिसोदिया ने दिन में, पूर्वी दिल्ली के एक नामांकन केंद्र पर आप के उम्मीदवारों से मुलाकात की और उन्हें शुभकामना दी। आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ”जिला प्रमुख एक प्रमुख पद होता है लेकिन भाजपा के सभी जिला प्रमुखों ने भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देना चाहता हूं। उन्होंने सही समय पर सही फैसला लिया।

इस बीच, भाजपा के कई स्थानीय नेता यहां सोमवार को आप में शामिल हो गये। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक ने कहा, रोहिणी के वार्ड नंबर-53 से भाजपा के 11 नेता आज आप में शामिल हो गए क्योंकि भाजपा में उनकी मेहनत को कभी सराहा नहीं गया। पाठक ने कहा, वे पिछले 15 वर्ष से कड़ी मेहनत कर रहे थे, लेकिन हर बार जब उन्होंने क्षेत्र में कूड़ा प्रबंधन से संबंधित कोई मुद्दा उठाया तो अधिकारियों ने उनकी उपेक्षा की। आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले भाजपा नेताओं में पूर्व वार्ड उपाध्यक्ष पूजा अरोड़ा और महिला मोर्चा की पूर्व उपाध्यक्ष चित्रा लांबा और भावना जैन शामिल हैं। एमसीडी चुनाव के तहत मतदान चार दिसंबर को होगा और मतगणना सात दिसंबर को होगी।

22 COMMENTS

  1. You can shelter yourself and your family by way of being alert when buying medicine online. Some pharmaceutics websites manipulate legally and offer convenience, secretiveness, cost savings and safeguards for purchasing medicines. http://playbigbassrm.com/es/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here