एमसीडी चुनाव से पहले आप को बड़ा झटका, केजरीवाल की पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुईं पार्षद सुनीता

40
304

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर चुनाव से पहले द्वारका सी. वार्ड से आम आदमी पार्टी (आप) की पार्षद सुनीता सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। एमसीडी के महापौर और उप महापौर पदों के लिए 26 अप्रैल को चुनाव होना है। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सुनीता का पार्टी में स्वागत करते हुए आरोप लगाया कि ‘आप’ में आम स्वयंसेवकों के साथ ”बंधुआ मजदूर” जैसा व्यवहार किया जा रहा है। सुनीता के ‘आप’ छोड़ कर भाजपा में शामिल होने का हालांकि आगामी महापौर चुनाव पर बहुत कम असर होगा।

दिसंबर 2022 में हुए एमसीडी चुनाव में ‘आप’ ने 134 वार्डों में जीत हासिल कर भाजपा को मात दी थी। भाजपा ने 250 वार्ड में से 104 में जीत दर्ज की थी। सुनीता के अलावा ‘आप’ से पूर्व में, बवाना वार्ड के पार्षद राम निवास भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। पश्चिमी दिल्ली के भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि आप के कई अन्य नेता घुटन महसूस कर रहे हैं और उनके जल्द ही भाजपा में शामिल होने की उम्मीद है। सुनीता ने कहा कि उनके भाजपा खासकर वर्मा के साथ घनिष्ठ संबंध हैं और उन्होंने भाजपा को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने की इच्छा व्यक्त की।

40 COMMENTS

  1. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here