भारत के लोकतंत्र पर व्हाइट हाउस का बयान राहुल गांधी के लिए करारा तमाचा है: भाजपा

1
135

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह ‘विडंबना’ है कि अमेरिका यात्रा के दौरान गांधी ‘बेशर्मी’ से भारत के लोकतंत्र की आलोचना करते रहे, जबकि अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ का कहना है कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने कहा कि यह कांग्रेस के ‘युवराज’ के लिए एक ‘करारा तमाचा’ है।

व्हाइट हाउस ने सोमवार को कहा कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र है और वहां जाने वाला कोई भी व्यक्ति इसे खुद महसूस कर सकता है। भारत में लोकतंत्र की स्थिति पर चिंताओं को प्रत्यक्ष तौर पर खारिज करते हुए व्हाइट हाउस ने यह बात कही। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने के अंत में अमेरिका की यात्रा करने वाले हैं। इस्लाम ने ट्वीट किया, ‘क्या यह विडंबना नहीं है कि जहां राहुल गांधी अपनी अमेरिकी यात्रा के दौरान बेशर्मी से हमारे लोकतंत्र की आलोचना करते रहे, वहीं व्हाइट हाउस का कहना है कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र है। कांग्रेस के युवराज को यह करारा तमाचा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा लोकतंत्र सुरक्षित है।’

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here