Chandrayan-3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ से लैस लैंडर मॉड्यूल की ‘सॉफ्ट लैंडिग’ कराने में सफलता हासिल की। भारतीय समयानुसार शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर इसने चांद की सतह को छुआ। इसके साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का पहला देश तथा चांद की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया। इसरो के महत्वाकांक्षी तीसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ के लैंडर मॉड्यूल (एलएम) ने बुधवार शाम चंद्रमा की सतह को चूमकर अंतरिक्ष विज्ञान में सफलता की एक नयी इबारत रची। वैज्ञानिकों के अनुसार, इस अभियान के अंतिम चरण में सारी प्रक्रियाएं पूर्व निर्धारित योजनाओं के अनुरूप ठीक से चलीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए दक्षिण अफ्रीका से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा, ”जब हम अपनी आंखों के सामने ऐसा इतिहास बनते हुए देखते हैं तो जीवन धन्य हो जाता है। ऐसी ऐतिहासिक घटनाएं राष्ट्रीय जीवन की चिरंजीव चेतना बन जाती है।
उन्होंने कहा, ”यह पल अविस्मरणीय है, यह क्षण अभूतपूर्व है, यह क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है। यह क्षण नए भारत के जयघोष का है। यह क्षण मुश्किलों के महासागर को पार करने का है। यह क्षण जीत के चंद्र पथ पर चलने का है। यह क्षण 140 करोड़ धड़कनों के सामर्थ्य का है। यह क्षण भारत में नयी ऊर्जा, नए विश्वास, नयी चेतना का है। इस बीच, इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा, हमने चंद्रमा पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ में सफलता हसिल कर ली है। भारत चांद पर है। यह एक ऐसी सफलता है जिसे न केवल इसरो के शीर्ष वैज्ञानिक, बल्कि भारत का हर आम और खास आदमी टीवी की स्क्रीन पर टकटकी बांधे देख रहा था।
देश में अनेक स्कूलों में बच्चों के लिए इस ऐतिहासिक घटना का सीधा प्रसारण किया गया। यह सफलता इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि हाल में रूस का ‘लूना 25’ चांद पर उतरने की कोशिश करते समय दुर्घटना का शिकार हो गया था। लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ से लैस एलएम ने बुधवार शाम करीब 6.04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की। यह एक ऐसी उपलब्धि है, जो अब तक किसी भी देश को हासिल नहीं हुई है। चांद पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ में सफलता हासिल कर भारत ऐसी उपलब्धि प्राप्त करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। इससे पहले अमेरिका, पूर्ववर्ती सोवियत संघ और चीन के नाम ही यह रिकॉर्ड था, लेकिन ये देश भी अब तक चांद के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर विजय प्राप्त नहीं कर पाए हैं। हालांकि, भारत के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने यह साहसिक कारनामा सफलतापूर्वक कर दिखाया है।
इसरो के अधिकारियों के मुताबिक, लैंडिंग के लिए लगभग 30 किलोमीटर की ऊंचाई पर लैंडर ने पॉवर ब्रेकिंग फेज में कदम रखा और गति को धीरे-धीरे कम करके, चंद्रमा की सतह तक पहुंचने के लिए अपने चार थ्रस्टर इंजन की ‘रेट्रो फायरिंग’ करके उनका इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि ऐसा यह सुनिश्चित करने के लिए किया गया कि चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव के कारण लैंडर क्रैश न हो जाए। अधिकारियों के अनुसार, 6.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर पहुंचने पर केवल दो इंजन का इस्तेमाल हुआ और बाकी दो इंजन बंद कर दिए गए, जिसका उद्देश्य सतह के और करीब आने के दौरान लैंडर को ‘रिवर्स थ्रस्ट (सामान्य दिशा की विपरीत दिशा में धक्का देना, ताकि लैंडिंग के बाद लैंडर की गति को धीमा किया जा सके) देना था। अधिकारियों ने बताया कि लगभग 150 से 100 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचने पर लैंडर ने अपने सेंसर और कैमरों का इस्तेमाल कर सतह की जांच की, ताकि यह पता चल सके कि कहीं कोई बाधा तो नहीं है और फिर इसने ‘सॉफ्ट-लैंडिंग’ करने के लिए नीचे उतरना शुरू कर दिया।
इसरो के अनुसार, चंद्रमा की सतह और आसपास के वातावरण का अध्ययन करने के लिए लैंडर और रोवर के पास एक चंद्र दिवस (पृथ्वी के लगभग 14 दिन के बराबर) का समय होगा। हालांकि, वैज्ञानिकों ने दोनों के एक और चंद्र दिवस तक सक्रिय रहने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया है। गत 14 जुलाई को प्रक्षेपित किए गए चंद्रयान-3 से पहले चंद्रयान-2 सात सितंबर 2019 को चंद्र सतह पर पहुंचने से कुछ देर पहले ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ में विफल हो गया था। भारत ने पहला चंद्र मिशन 2008 में भेजा था। चंद्रयान-3 मिशन पर 600 करोड़ रुपये की लागत आई और यह 14 जुलाई को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने के लिए 41 दिन की यात्रा पर रवाना हुआ था। इसे प्रक्षेपण यान ‘लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (एलवीएम-3) रॉकेट के जरिए प्रक्षेपित किया गया था। मिशन में आज मिली सफलता से पूरे देश में जश्न मनाया जा रहा है और इसकी सफलता की कामना के लिए आज सुबह से देशभर में यज्ञ और हवन कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा था।
buy amoxicillin without prescription – combamoxi.com cheap amoxicillin pill
amoxil online order – buy amoxil generic amoxicillin for sale online
buy cheap generic forcan – on this site purchase diflucan for sale
where can i buy forcan – https://gpdifluca.com/ diflucan 200mg usa
cenforce for sale online – https://cenforcers.com/ cenforce medication
cenforce oral – this buy cenforce 100mg generic
tadalafil tablets – tadalafil generic headache nausea cialis tadalafil 20mg tablets
cialis black 800 to buy in the uk one pill – when will cialis be generic tadalafil (tadalis-ajanta) reviews
zantac 300mg without prescription – https://aranitidine.com/# brand zantac 300mg
buy ranitidine 300mg online cheap – https://aranitidine.com/ zantac medication
cheapest viagra super active – viagra sale essex sildenafil 100 mg tablet
order viagra by mail – https://strongvpls.com/ cuanto sale el viagra en uruguay
Thanks recompense sharing. It’s acme quality. purchase amoxicillin pills
More text pieces like this would create the web better. https://gnolvade.com/es/doxicicline-comprar-online/
This is the stripe of glad I have reading. https://gnolvade.com/es/comprar-viagra-en-espana/
Thanks an eye to sharing. It’s acme quality. does prednisone help rheumatoid arthritis
More articles like this would frame the blogosphere richer. https://ursxdol.com/amoxicillin-antibiotic/
More posts like this would prosper the blogosphere more useful. https://ursxdol.com/amoxicillin-antibiotic/
This website really has all of the tidings and facts I needed to this thesis and didn’t know who to ask. prohnrg
This website absolutely has all of the low-down and facts I needed about this case and didn’t identify who to ask. https://aranitidine.com/fr/acheter-fildena/
Thanks on putting this up. It’s evidently done. https://aranitidine.com/fr/en_france_xenical/
The thoroughness in this piece is noteworthy. https://ondactone.com/simvastatin/
This is a topic which is in to my heart… Myriad thanks! Faithfully where can I upon the phone details in the course of questions? https://ondactone.com/product/domperidone/
The thoroughness in this break down is noteworthy.
purchase methotrexate pill
More content pieces like this would insinuate the web better.
https://proisotrepl.com/product/methotrexate/
This website absolutely has all of the information and facts I needed to this thesis and didn’t know who to ask. http://sols9.com/batheo/Forum/User-Bwqkon
The thoroughness in this piece is noteworthy. http://bbs.dubu.cn/home.php?mod=space&uid=395576
buy forxiga 10 mg for sale – site dapagliflozin 10mg sale
dapagliflozin 10 mg sale – https://janozin.com/ buy dapagliflozin 10 mg for sale