रात में भी किया जा रहा चिराग दिल्ली फ्लाईओवर का मरम्मत कार्य, जल्द खुलेगा : सीएम केजरीवाल

30
178

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि चिराग दिल्ली फ्लाईओवर का मरम्मत कार्य रात में भी किया जा रहा है और जल्द ही इसे लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। चिराग दिल्ली फ्लाईओवर को 12 मार्च को 50 दिनों के लिए मरम्मत कार्य की खातिर बंद कर दिया गया था। फ्लाईओवर का एक हिस्सा यातायात के लिए बंद है जबकि दूसरा चालू है।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट किया, चिराग दिल्ली फ्लाईओवर की मरम्मत का काम रात को भी चल रहा है। व्यक्तिगत तौर पर मैं खुद काम की निगरानी कर रहा हूं। बहुत जल्द इसकी मरम्मत का काम पूरा कर इसे जनता के लिए फिर से खोल दिया जाएगा और लोगों को यातायात जाम से निजात मिलेगी।

30 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here