MCD Chunav: दिल्ली की महापौर शैली ओबेरॉय बोलीं, भाजपा पार्षदों ने मुझ पर किया जानलेवा हमला

0
116

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) पार्षदों के बीच नगर निगम सदन में हाथापाई और हंगामे के कुछ घंटों बाद दिल्ली की महापौर शैली ओबेरॉय ने भाजपा के कुछ सदस्यों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी सहयोगी आशु ठाकुर पर भी एक अन्य भाजपा पार्षद ने हमला किया। वहीं, आप विधायक आतिशी ने आरोप लगाया कि ठाकुर को उनके दुपट्टे से पकड़कर मंच से घसीटते हुए सदन के एक निकास द्वार तक ले जाया गया।

आतिशी ने कहा, हम कमला मार्केट थाने जाएंगे और महापौर शैली ओबेरॉय और हमारी अन्य महिला पार्षदों पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराएंगे। हालांकि, आप के आरोप के बाद भाजपा की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। प्रेस वार्ता से कुछ देर पहले महापौर ने सदन को स्थगित कर दिया और घोषणा की कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्थायी समिति के छह सदस्यों का चुनाव 27 फरवरी को सुबह 11 बजे नए सिरे से होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here