दिल्ली के द्वारका में अवैध रूप से रह रहे 15 विदेशी नागरिकों को वापस भेजा गया: पुलिस

0
10

दिल्ली पुलिस ने नाइजीरिया के 13 और दो बांग्लादेशी समेत 15 विदेशी नागरिकों को निर्वासित किया है जो देश में अवैध रूप से रह रहे थे। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ये विदेशी नागरिक दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका में अवैध रूप से रह रहे थे। अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई उन विदेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है, जो वैध वीजा के बिना भारत में ठहरे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि अगस्त महीने में अलग-अलग अभियानों के दौरान पुलिस की कई टीमों ने 13 नाइजीरियाई और दो बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा। एक अधिकारी के अनुसार, ”ये लोग वैध दस्तावेजों के बिना भारत में ठहरे हुए पाए गए। इन्हें विदेशियों के क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) के समक्ष पेश किया गया, जहां से उनके निर्वासन का आदेश दिया गया। इसके बाद इन्हें निरुद्ध केंद्र भेज दिया गया।