Delhi Weather Update: दिल्ली में उमस भरा रहा मौसम, दिन में हल्की बारिश होने की संभावना

37
282

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सुबह मौमस उमस भरा रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 82 प्रतिशत था। अधिकतम तापमान के 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली में रविवार को कुछ इलाकों में बारिश हुई थी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर में दिन में आमतौर पर बादल छाने और हल्की बारिश होने के साथ ही गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

37 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here