रोजगार मेला: आज 20 हजार लोगों को ज्वाइनिंग लेटर सौंपेंगे 50 केंद्रीय मंत्री

39
275

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शनिवार को शुरू किए जाने वाले भर्ती अभियान के तहत 50 केंद्रीय मंत्री देश भर में विभिन्न स्थानों पर करीब 20,000 लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। अधिकारियों ने कहा कि ये मंत्री विभिन्न सरकारी नौकरियों के लिए चुने गए कुछ उम्मीदवारों को रोजगार मेला के तहत निर्धारित स्थानों पर व्यक्तिगत रूप से नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।
अधिकारियों ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर भाग लेने वालों के अलावा अन्य के नियुक्ति पत्र ईमेल या डाक से भी भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि संबंधित राज्य सरकारें भी कुछ चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपने के लिए अलग-अलग तिथियों पर कार्यक्रम आयोजित करेंगी।

अधिकारियों ने एक आधिकारिक सूची का हवाला देते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्रियों द्वारा उम्मीदवारों को 19,692 नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। बृहस्पतिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को वीडियो-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 10 लाख लोगों की भर्ती के लिए एक अभियान रोजगार मेला का शुभारंभ करेंगे और इस समारोह के दौरान 75,000 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। शनिवार के कार्यक्रम की सूची के अनुसार रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव नियुक्ति पत्र सौंपने के लिए जयपुर में होंगे, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल में और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर चंडीगढ़ में होंगे।

अधिकारियों ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार शनिवार को इंदौर में, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल मुंबई में, बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल गुवाहाटी में, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भुवनेश्वर में, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी पटियाला में और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण चेन्नई में होंगी। उन्होंने बताया कि कानून एवं न्याय मंत्री किरेन रीजीजू शिलांग में और केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह दिल्ली में नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इस साल जून में, प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्न सरकारी विभागों और मंत्रालयों को अगले डेढ़ साल में मिशन मोड पर 10 लाख लोगों की भर्ती करने के लिए कहा था। देशभर से चुने गए नये लोग भारत सरकार के 38 मंत्रालयों या विभागों में शामिल होंगे। नियुक्त व्यक्ति समूह ए और बी (राजपत्रित), समूह बी (अराजपत्रित) और समूह सी में विभिन्न स्तरों पर सरकार में शामिल होंगे।

39 COMMENTS

  1. You can protect yourself and your stock by way of being wary when buying pharmaceutical online. Some pharmacopoeia websites function legally and put forward convenience, privacy, sell for savings and safeguards for purchasing medicines. http://playbigbassrm.com/fr/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here