बड़े पैमाने पर फ्री बांटा गया आंख का चश्मा और कान की मशीन, भाजपा उपाध्यक्ष ने किया स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन

20
192

नई दिल्ली। जैन अतिथि भवन कैलाश नगर में आज आओ साथ चलें संस्था की तरफ़ से विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में संस्था द्वारा आयोजित जांच शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों को कैंप में मुफ्त चश्मे और कान की मशीन वितरित की गई। आओ साथ चलें की चैन द्वारा कैंप में जांच कराने आए लोगों के लिए जलपान एवं भोजन की विशेष व्यवस्था की गई।

इस मौके पर विष्णु मित्तल ने कहा कि स्वस्थ शरीर से परिवार में खुशी और समृद्धि होती है। स्वस्थ परिवार से स्वस्थ समाज का निर्माण होता है। इसलिए हम सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान 500 लोगों को चश्मा वितरित किए गए एवं 50 लोगों को कान की मशीन दी गई। कार्यक्रम संयोजक राहुल जैन एवं निमिष कुमार दीक्षित द्वारा किया गया। भाजपा निगम पार्षद प्रिया कंबोज मंडल अध्यक्ष बंटी शर्मा आदि मौजूद रहे।

20 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here