10 साल में जनता के प्यार और कार्यकर्ताओं की मेहनत से आप ने रचे कई इतिहास, आप के स्थापना दिवस पर बोले सीएम केजरीवाल

32
271

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शनिवार को अपना 10वां स्थापना दिवस मना रही आम आदमी पार्टी (आप) ने लोगों के प्यार के कारण भारतीय राजनीति में कई इतिहास रचे हैं। केजरीवाल ने 26 नवंबर, 2012 को ‘आप’ की स्थापना की थी। उन्होंने इस दिन पार्टी बनाने का फैसला किया, क्योंकि 1949 में इसी दिन भारत के संविधान को अपनाया गया था। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ”10 साल पहले आज ही के दिन आम आदमी पार्टी की स्थापना हुई थी। इन 10 साल में जनता के बेशुमार प्यार और कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी ने भारतीय राजनीति में कई इतिहास रचे हैं। आम आदमी पार्टी आज देश की जनता की नयी उम्मीद बन चुकी है, विश्वास बन चुकी है।

32 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here