आरएमएल में मरीजों के तीमारदारों को निःशुल्क कंबल बैंक का उद्घाटन

8
104

नई दिल्ली। मरीजों का इलाज कराने आए तीमारदारों को दिल्ली की भीषण ठंड से बचाने के लिए मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रमुख संजय मयूख और दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष विष्णु मित्तल ने आरएमएल अस्पताल में निःशुल्क कंबल वितरण बैंक का उद्घाटन किया। इस मौके पर संजय मयूख ने सैकड़ों तीमारदारों को कंबल वितरित किए। आओ साथ चलें’ संस्था द्वारा निशुल्क कंबल बैंक कई वर्षों से संचालित हो रहा है। कार्यक्रम में श्री संजय मयूख, श्री विष्णु मित्तल के अलावा ,दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस मौक़े पर संजय मयूख ने कहा कि अस्पताल में बहुत दूर-दूर से लोग इलाज कराने के लिए आते हैं। उनको ठंड से सुरक्षित रखने के लिए कंबल बैंक जैसी पहल बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा जिन लोगों को जरूरत है, उनकी मदद के लिए समर्थ लोगों को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री विष्णु मित्तल की अगुवाई में जिस तरह से मरीजों के सहायकों के लिए निशुल्क भोजन वितरण, कंबल उपलब्ध कराने और इलाज में मदद जैसे सेवा प्रकल्प चलाए जा रहे हैं, वह बहुत ही सराहनीय है।

दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष विष्णु मित्तल और आओ साथ चलें संस्था के राष्ट्रीय संयोजक विष्णु मित्तल ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की प्रेरणा से अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों की मदद के लिए संस्था कई सेवा प्रकल्प चला रही हैं। ठंड में कंबल बैंक उनमें से एक है। इसके अलावा प्रसादम और वस्त्रम जैसे अभियान भी प्रमुखता से चलाए जा रहे हैं। आओ साथ चलें संस्था द्वारा ठंड में कंबल बैंक बीते कई वर्षो से चलाया जा रहा है। आरएमएल में मरीजों का इलाज कराने आए लोगों को आओ साथ चलें संस्था द्वारा टोकन के माध्यम से बिना किसी पैसे के कंबल उपलब्ध कराए जाते हैं जिससे वे ठंड में अपना बचाव कर सकें। हर साल बड़ी संख्या में अच्छी गुणवत्ता के कंबलो का इंतजाम किया जाता है।

8 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here