यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है, लेकिन दिल्ली के लोगों के लिए कोई खतरा नहीं: आतिशी

40
188

दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने सोमवार को कहा कि यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है, इसलिए लोग राहत शिविरों में ही रहें। उन्होंने बताया कि रविवार को हरियाणा के कुछ इलाकों में भारी बारिश के कारण यमुना का जलस्तर थोड़ा बढ़ गया है। आतिशी ने कहा, केंद्रीय जल आयोग का अनुमान है कि रातोंरात यमुना का जलस्तर 206.1 मीटर तक पहुंच सकता है। लेकिन इससे दिल्ली के लोगों को कोई खतरा नहीं है।

आतिशी ने ट्वीट किया, लेकिन राहत शिविरों में रहने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि वे अभी अपने घरों में वापस न जाएं। जलस्तर खतरे के निशान से नीचे जाने के बाद ही लोग अपने घरों को लौटें। दिल्ली में दोपहर 12 बजे यमुना का जलस्तर बढ़कर 205.80 मीटर हो गया, जबकि सुबह 9 बजे यह 205.58 मीटर था। रविवार की रात जलस्तर 205.52 मीटर था। यमुना के जलस्तर ने बीते सप्ताह 207.49 मीटर के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 12 जुलाई को यह 208 मीटर को पार कर गया था। यमुना का जलस्तर अब भी खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर है।

40 COMMENTS

  1. Facts blog you possess here.. It’s hard to assign great calibre belles-lettres like yours these days. I honestly respect individuals like you! Take vigilance!! online

  2. You can shelter yourself and your ancestors close being heedful when buying prescription online. Some pharmacy websites function legally and put forward convenience, secretiveness, rate savings and safeguards as a replacement for purchasing medicines. http://playbigbassrm.com/fr/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here