भारतीय अमेरिकी समुदाय भारत-अमेरिका संबंधों की असली ताकत : पीएम मोदी

29
221

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका में भारतीय समुदाय के 40 लाख लोग भारत-अमेरिका संबंधों की असली ताकत हैं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडेन को भाषण में भाग लेने वाले सैकड़ों भारतीय अमेरिकियों के लिए व्हाइट हाउस लॉन खोलने के लिए धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय समुदाय के लोग अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और समर्पण के माध्यम से अमेरिका में भारत की शान बढ़ा रहे हैं। आप सब हमारे संबंधों की असली ताकत हैं। आज आपको दिए गए सम्मान के लिए मैं राष्ट्रपति जो बाइडेन और डॉ. जिल बाइडेन का हृदय से अभिनंदन करता हूं। उनको धन्यवाद देता हूं। मैं इसके लिए उन्हें जितना धन्यवाद दूं, कम है, उन्होंने कहा, आपकी दोस्ती के लिए धन्यवाद राष्ट्रपति बाइडेन।

उन्होंने व्हाइट हाउस में भव्य स्वागत समारोह के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति को भी धन्यवाद दिया और इसे भारत के 1.4 अरब लोगों और अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के 40 लाख लोगों का सम्मान बताया। उन्होंने कहा ह्ललगभग तीन दशक पहले मैं एक आम आदमी के रूप में अमेरिका की यात्रा पर आया था। उस समय मैंने व्हाइट हाउस को बाहर से देखा था। प्रधानमंत्री बनने के बाद तो मैं स्वयं कई बार यहां आया हूं, लेकिन आज पहली बार व्हाइट हाउस के दरवाजे इतनी बड़ी संख्या में भारतीय अमेरिकी समुदाय के लिए खोले गए हैं।

उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका दोनों के समाज और व्यवस्थाएं लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित हैं। हम दोनों देश अपनी विविधता पर गर्व करते हैं, तथा ”सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय” के मूल सद्धिांत में वश्विास करते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड के बाद के युग में, विश्व व्यवस्था एक नया आकार ले रही है। इस समयावधि में भारत और अमेरिका की मत्रिता पूरे विश्व के सामर्थ्य को बढ़ाने में पूरक होगी। दोनों देश वैश्विक भलाई और शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा, हमारी मजबूत रणनीतिक साझेदारी लोकतंत्र की ताकत का स्पष्ट प्रमाण है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं और मेरे साथ 140 करोड़ भारतीय यही कामना करते हैं, कि भारत और अमेरिका के झंडे हमेशा नई ऊंचाइयाँ छूते रहे।

29 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here