भाजपा उपाध्यक्ष के जन्मदिन पर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, बड़ी संख्या में हुआ अंगदान और नेत्रदान

41
222

नई दिल्ली। दिल्ली के दल्लुपुरा गाँव, कोंडली वार्ड में शनिवार को बड़े स्तर पर वरिष्ठ नागरिक सम्मान और अंगदान कार्यक्रम का आयोज़न किया गया। इस मौक़े पर कई लोगों ने अपना अंगदान और नेत्रदान करने की घोषणा की। दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष विष्णु मित्तल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए! इस मौक़े पर श्री विष्णु मित्तल ने भी अपना नेत्रदान करने की घोषणा की। श्री मित्तल का रविवार को ही जन्मदिन भी था। लेकिन उन्होंने जन्मदिन मनाने के बजाय बुजुर्गों का सम्मान और अंगदान कार्यक्रम में जाना तय किया था। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करते हुए विष्णु मित्तल ने कहा बुजुर्गों का सम्मान हमारी सनातन संस्कृति का हिस्सा है! उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश में हर वर्ग के कल्याण की योजनाएँ बनाई हैं। वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान सरकार और संगठन दोनों की प्राथमिकता रहा है!

उन्होंने कहा सनातन संस्कृति में अंगदान का काफ़ी महत्व बताया गया है। महर्षि दधीचि ने लोकहित के लिए अपनी अस्थियाँ दान कर दी थीं। प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से आज भाजपा के लाखों कार्यकर्ता सेवा का मंत्र अपनाकर लोगों की सेवा कर रहे हैं। इसी कड़ी में अंगदान कार्यक्रम भी रखा गया। देहदान वेदांत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री कमल खुराना जी भी उपस्थित रहे और उन्होंने वेदांत और नेत्रदान के बारे में लोगों को जानकारी उपलब्ध कराई। कार्यक्रम की आयोजक मुनीश डेढ़ा निगम पार्षद कोंडली थीं। राम चरण गुजराती पूर्व जिला अध्यक्ष मयूर विहार , वीरेंद्र डेढ़ा ओबीसी मोर्चा, जिला अध्यक्ष मयूर विहार , दर्शन पाल, पूर्व जिला अध्यक्ष मयूर विहार , मंडल अध्यक्ष संजीव भदोरिया सहित समस्त आरडब्ल्यूए अध्यक्ष और वसुंधरा , कोंडली के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।

41 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here