खुद को महान मानकर देश, लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं मोदी: सोनिया गांधी

34
160

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए शन‍िवार को कहा कि वह खुद को महान मानकर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं। इसके साथ ही सोनिया गांधी ने कहा, आज हमारे देश का लोकतंत्र खतरे में है। सोनिया गांधी यहां विद्याधर नगर में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा, देश के ऊपर हो जाने की बात सपने में भी नहीं सोची जा सकती। क्या कोई देश से बड़ा हो सकता है? जो ऐसा सोचता है उसे देश की जनता सबक सिखा देती है। दुर्भाग्य से आज हमारे देश में ऐसे नेता सत्ता में विराजमान हैं। मोदी जी खुद को महान मानकर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, विपक्षी नेताओं को डराने धमकाने, भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) में शामिल कराने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। सोनिया गांधी ने कहा, हमारा देश पिछले दस साल से एक ऐसी सरकार के हवाले है जिसने बेरोजगारी, महंगाई, आर्थिक संकट, असमानता व अत्याचार को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी व राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इस दौरान मौजूद थे।

34 COMMENTS

  1. Greetings! Extremely productive par‘nesis within this article! It’s the scarcely changes which choice make the largest changes. Thanks a quantity in the direction of sharing! online

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here