कांग्रेस के पास कोई एजेंडा नहीं है; हरियाणा में भाजपा अपने दम पर सरकार बनायेगी: प्रधान

67
220

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस भ्रमित है और उसके पास लोगों के लिए कोई एजेंडा नहीं है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने दम पर तीसरी बार राज्य में सरकार बनायेगी। पंचकूला में पार्टी की विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के पहले सत्र के बाद प्रधान ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा अक्टूबर में होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए बुलाई गई बैठक शनिवार को पंचकूला में शुरू हुई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दूसरे सत्र में बैठक को संबोधित किया।

प्रधान ने पत्रकारों से कहा कि राज्य में पिछले दो विधानसभा चुनाव के दौरान लोगों ने भाजपा में अपना विश्वास जताया था। उन्होंने कहा, ”हमारा मानना है कि विधानसभा चुनाव के बाद हरियाणा में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाएगी।” उन्होंने कहा कि हरियाणा देश की आर्थिक वृद्धि को गति प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का सपना देखा है और हरियाणा इसमें बड़ी भूमिका निभाने जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि यह ”सत्ता वापसी चुनाव” होने जा रहा है और लोग 2005 से 2014 तक की सरकारों और 2014 से 2024 तक की सरकारों की तुलना करेंगे। हरियाणा में 2005 से 2014 तक कांग्रेस सत्ता में थी। भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक का जिक्र करते हुए प्रधान ने कहा कि एक राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया गया और मोदी को तीसरा कार्यकाल देने के लिए हरियाणा की जनता का आभार व्यक्त किया गया।

अपनी पार्टी के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों, खासकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधान ने कहा कि उनके पास कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है। भाजपा नेता ने कहा कि ये ऐसे लोगों का समूह है जो ”झूठ फैलाते हैं” और ”संदेह पैदा करते हैं”। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ”पिछले दो दिन में राज्यसभा और लोकसभा में उनके रवैये से हमें लगता है कि कांग्रेस ने रचनात्मक विपक्ष बनने के बजाय बाधा पैदा करने वाला एक राजनीतिक संगठन बनने का मन बना लिया है।” लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव का जिक्र करते हुए प्रधान ने कहा कि क्योंकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पास बहुमत है, इसलिए यह तय था कि अध्यक्ष सत्तारूढ़ गठबंधन से ही होगा। केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि अपनी हताशा और निराशा के कारण कांग्रेस ”भ्रम और दुविधा में है।” प्रधान ने विश्वास जताया कि भाजपा अपनी कल्याणकारी नीतियों और केंद्र के कार्यक्रमों के बल पर एक बार फिर हरियाणा में सरकार बनायेगी। यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा विधानसभा चुनाव में गठबंधन करेगी, प्रधान ने कहा कि उनकी पार्टी अपने बलबूते चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने दम पर सभी 90 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी और हरियाणा में तीसरी बार बहुमत के साथ सरकार बनायेगी।

67 COMMENTS

  1. You can shelter yourself and your family nearby being cautious when buying medicine online. Some druggist’s websites manipulate legally and provide convenience, solitariness, bring in savings and safeguards for purchasing medicines. http://playbigbassrm.com/es/

  2. **backbiome**

    backbiome is a naturally crafted, research-backed daily supplement formulated to gently relieve back tension and soothe sciatic discomfort.

  3. **glycomute**

    glycomute is a natural nutritional formula carefully created to nurture healthy blood sugar levels and support overall metabolic performance.

  4. **synadentix**

    synadentix is a dental health supplement created to nourish and protect your teeth and gums with a targeted combination of natural ingredients

  5. **alpha boost**

    alpha boost for men, feeling strong, energized, and confident is closely tied to overall quality of life. However, with age, stress, and daily demands

  6. **nervecalm**

    nervecalm is a high-quality nutritional supplement crafted to promote nerve wellness, ease chronic discomfort, and boost everyday vitality.

  7. **yusleep**

    yusleep is a gentle, nano-enhanced nightly blend designed to help you drift off quickly, stay asleep longer, and wake feeling clear

  8. **vertiaid**

    vertiaid is a high-quality, natural formula created to support stable balance, enhance mental sharpness, and alleviate feelings of dizziness

  9. **vitrafoxin**

    vitrafoxin is a premium brain enhancement formula crafted with natural ingredients to promote clear thinking, memory retention, and long-lasting mental energy.

  10. **glucore**

    glucore is a nutritional supplement that is given to patients daily to assist in maintaining healthy blood sugar and metabolic rates.

  11. **hepatoburn**

    hepatoburn is a high-quality, plant-forward dietary blend created to nourish liver function, encourage a healthy metabolic rhythm, and support the bodys natural fat-processing pathways.

  12. **sugarmute**

    sugarmute is a science-guided nutritional supplement created to help maintain balanced blood sugar while supporting steady energy and mental clarity

  13. **primebiome**

    The natural cycle of skin cell renewal plays a vital role in maintaining a healthy and youthful appearance by shedding old cells and generating new ones.

  14. **tonic greens**

    tonic greens is a cutting-edge health blend made with a rich fusion of natural botanicals and superfoods, formulated to boost immune resilience and promote daily vitality.

  15. **oradentum**

    oradentum is a comprehensive 21-in-1 oral care formula designed to reinforce enamel, support gum vitality, and neutralize bad breath using a fusion of nature-derived, scientifically validated compounds.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here