सीएम भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा: मनरेगा मजदूरी दर में 11 रुपये की बढ़ोत्तरी, अब 204 रुपये मिलेंगे

42
500

रायपुर। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार प्रदेश के अलग अलग वर्गों के लिए लगातार लाभकारी घोषणा कर रही है। राज्य में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) श्रमिकों को 1 अप्रैल 2022 से प्रतिदिन 204 रूपए की मजदूरी मिलेगी। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा मनरेगा के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए राज्यवार प्रतिदिन मजदूरी की दर का राजपत्र में प्रकाशन कर दिया गया है। मनरेगा के तहत काम करने वाले अकुशल हस्त कर्मकारों के लिए छत्तीसगढ़ के लिए 204 रूपए प्रतिदिन की मजदूरी तय की गई है। यह नई दर 1 अप्रैल 2022 से प्रभावी होंगी। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 193 रूपए मजदूरी दर निर्धारित थी। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए इसमें 11 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

42 COMMENTS

  1. Эта обзорная заметка содержит ключевые моменты и факты по актуальным вопросам. Она поможет читателям быстро ориентироваться в теме и узнать о самых важных аспектах сегодня. Получите краткий курс по современной информации и оставайтесь в курсе событий!
    Подробнее тут – https://quick-vyvod-iz-zapoya-1.ru/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here