Delhi Budget: दिल्ली बजट पर AAP और विपक्ष आमने-सामने, केजरीवाल बोले-इतिहास में पहली बार पेश हुआ रोजगार पर बजट

0
171

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विधानसभा में जो बजट पेश हुआ है, वह मामूली दस्तावेज नहीं है। यह ऐतिहासिक बजट है, जिससे देशभर के युवाओं को उम्मीद देता है। केजरीवाल ने यह बाते सदन में बजट पर चर्चा के दौरान कही। बजट को समर्थन देने के बाद ध्वनिमति से दिल्ली का रोजगार बजट सदन में पास हो गया है। वहीं विपक्ष ने निराशा जनक बताया। नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधुड़ी ने कहा कि सरकार आज तक अपने पुराने वादे भी पूरा नहीं किया। राजकोषीय घाटा लगातार बढ़ता जा रहा है। सदन में बजट पर चर्चा के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने एक रोजगार पर बजट पेश किया है। रोजगार की समस्या आजादी के समय से ही है। तभी से युवाओं को रोजगार की समस्या रही है। कभी ज्यादा रही तो कभी कम रही। रोजगार जैसे मुद्दों की चर्चा सिर्फ चुनावी सभाओं या चुनावी मौसम में होती थी। चुनावों में लाखों नौकरियां देने का वादा होता था। उसके बाद रोजगार पर कोई बात नहीं करता था।

केजरीवाल ने कहा कि पहली बार आजाद भारत में एक बजट केवल और केवल रोजगार के इर्द गिर्द बनाया गया है। बजट में अगले पांच साल में 20 लाख नौकरियों की बात की गई है। नौकरियां कैसे देंगे उसका पूरा खाका इस बजट में दिया गया है। इतनी नौकरियां तो यूपी, बिहार जैसे बड़े आबादी वाले प्रदशों के राजनीतिक दल चुनावों में भी नहीं करते है। जब से रोजगार बजट आया है युवा इतने खुश है कि देश की इसी दिशा में बढ़ने लगा है। देश के लिए दिल्ली से राह निकली है। मोहल्ला क्लीनिक बनाया तो उसकी चर्चा हो रही है, काम हो रहा है। बिजली मुफ्त की दूसरे राज्य में भी इसपर बात की जा रही है। यह तभी हो सकता है जब एक ईमानदार सरकार हो। कुछ दिन पहले पंजाब में भी एक ईमानदार सरकार आई है। वहां पर 25 हजार नौकरी देन की घोषणा की गई है। 35 हजार लोगों को पक्का किया जा रहा है।

देशप्रेम, ईमानदारी और इंसानियर यही आप की विचारधारा

केजरीवाल ने कहा कि लोग पूछते है कि आम आदम पार्टी की विचारधारा क्या है। मैं कहता हूं कि आप की विचारधारा के तीन स्तंभ है। पहला कट्टर देशप्रेम, दूसरा कट्टर ईमानदारी और तीसरा इंसानियत। इंसानियत का भी बजट में ख्याल रखा गया है। लालबत्ती पर बच्चों को भीख मांगने लोग सालों से देखते है। उनके लिए किया क्या एंटी बेगिंग कानून लेकर आएं। बच्चों को जेल भेजने लगे। हमने क्या किया। उनके लिए बोर्डिंग स्कूल बना रहे है।

हमारे काम रोके गए, पर हम लड़ते रहेंगे

अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पंजाब में घर-राशन योजना लागू की गई। दिल्ली में हम चार साल से प्रयास कर रहे है पर मंजूरी नहीं मिली। मगर अब देश जाग गया है। देश आगे बढ़ाना चाहता है। अभी देश को आगे बढ़ने से रोका गया है, मगर देश के अंदर बहुत मेधावी लोग है। देश अब आगे बढ़ने से नहीं रूकेगा। देश में भ्रष्टाचार हो रहा है। पनामा की सूची आई, राफेल का घोटाला हुआ। कोयला, टूजी थ्री जी सब हुआ। लोगों को घोटाला करने के बाद भगाया भी गया। मगर इसमें किसी को आजतक सजा नहीं हुई। मेरा मानना है कि भ्रष्टाचार को देश के खिलाफ गद्दरी माना जाएं।

देश की सुरक्षा के लिए हम केंद्र सरकार के साथ

केजरीवाल ने कुछ दिन पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रधआनमंत्री से मिलकर आएं। उनसे कहा कि पंजाब देश की सीमा पर स्थित राज्य है। देश की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। अगर देश की सुरक्षा को लेकर कोई मसला होगा तो हम केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे। हम देश की सुरक्षा के साथ राजनीति नहीं करेंगे। देश के लिए हम कोई राजनीति नहीं करेंगे। हमने जो किया है उसे लेकर लोगों के दिल मे उम्मीद जागी है। पंजाब में सरकार आई है तो पूरे देश में यह हवा बहने लगी है। पूरा देश खड़ा हो रहा है। आम आदमी खड़ा हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here