दिल्ली में रविवार सुबह मौसम सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के मुताबिक सुबह साढ़े आठ बजे राष्ट्रीय राजधानी में सापेक्षिक आर्द्रता 82 फीसदी रही। आईएमडी के वैज्ञानिकों के मुताबिक दिन में आसमान में बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
I am really impressed along with your writing skills and also with the format in your blog. Is this a paid subject or did you modify it your self? Either way stay up the excellent high quality writing, it is rare to look a nice weblog like this one nowadays!