कुमार विशवास के बयान पर बोले राकेश टिकैत: पंजाब में अलगाववादियों का समर्थन करते है अरविन्द केजरीवाल

35
330

कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर खालिस्तानी होने का आरोप लगाने के बाद भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक आंदोलनकारी हैं, लेकिन ऐसा लगता नहीं है। साथ ही कहा कि कवि कुमार विश्वास उनकी पार्टी में थे। राज्यसभा सीट को लेकर उनका मतभेद था। उन्हें राज्यसभा की सीट नहीं मिली। इसलिए कुमार विश्वास ये आरोप लगा रहे हैं।

कुछ दिन पहले कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल पंजाब में अलगाववादियों के समर्थक थे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने एक बार उनसे कहा था कि वे या तो पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे या स्वतंत्र राष्ट्र खालिस्तान के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे।

कुमार विश्वास ने दावा किया कि केजरीवाल को अलगाववादियों की मदद लेने में भी कोई परहेज नहीं है। पंजाब कोई राज्य नहीं है। पंजाब एक भावना है। पूरी दुनिया में पंजाबियत एक भावना है। ऐसे में एक ऐसा आदमी जिसे एक समय मैंने ये तक कहा था कि अलगाववादियों का साथ नहीं लीजिए। तो उन्होंने कहा था कि नहीं-नहीं हो जाएगा।

35 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here