Delhi MCD Election 2022: दिल्ली एमसीडी चुनाव में डेंगू बन सकता है बड़ा मुद्दा! पांच मार्च तक मिले 42 नए केस

30
349

Delhi MCD Chunav: दुनिया भर में कहर मचाने वाला कोविड-19 के आंकड़े दिन पर दिन कम होते जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर दिल्ली में कोरोना के बाद अब डेूंग ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि दिल्ली एमसीडी चुनाव में डेंगू एक बड़ा मुद्दा बन सकता है। जानकारी के अनुसार दिल्ली में पिछले एक सप्ताह में डेंगू के तीन नए मामले सामने आए हैं। यह जानकारी नगर निकाय ने सोमवार को एक रिपोर्ट में दी। शहर में 28 फरवरी तक डेंगू के 39 मामले दर्ज किए गए थे। मार्च के पहले सप्ताह में तीन नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली नगर निगम की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल पांच मार्च तक डेंगू के कुल 42 मामले दर्ज किए गए हैं।

मच्छर जनित रोगों के मामले आम तौर पर जुलाई और नवंबर के बीच सामने आते हैं, लेकिन यह अवधि दिसंबर के मध्य तक बढ़ सकती है। पिछले साल राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू के 9,613 मामले दर्ज किए गए थे जो 2015 के बाद से एक साल में दर्ज किए गए सर्वाधिक मामले थे। पिछले साल डेंगू से दिल्ली में 23 लोगों की मौत भी हुई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021 से पहले के वर्षों में डेंगू के मामलों की संख्या-4,431 (2016), 4,726 (2017), 2,798 (2018), 2,036 (2019) और 1,072 (2020) दर्ज की गई थी। वर्ष 2015 में शहर में डेंगू का व्यापक प्रकोप देखा गया था जब अक्टूबर में ही डेंगू के मामलों की संख्या 10,600 को पार कर गई थी।

30 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here