भाजपा का बड़ा आरोप, जहांगीरपुरी में अवैध रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के अतिक्रमण हटाए जाने पर बेचैन है AAP

0
153

भाजपा की दिल्ली इकाई ने आम आदमी पार्टी पर एक बार फिर निशाना साधा। भाजपा ने कहा कि वह जहांगीरपुरी में अवैध रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के निर्माण को ढहाने के अभियान पर बेचैन हो रही है, जिन्हें उसने मुफ्त योजनाओं का लाभ दिया है। आप के नेताओं ने भाजपा की उस वक्त तीखी आलोचना की जब पार्टी शासित उत्तर दिल्ली नगर निगम ने जहांगीरपुरी में मकानों को गिराने का अभियान शुरू किया। बाद में इस पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल दंगाइयों के अतिक्रमण को हटाये जाने को राजनीतिक रंग दे रहे हैं। गुप्ता ने कहा, रोहिग्या और बांग्लादेशियों को संरक्षण दे रही आप इस बात पर बेचैन है कि उनके अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। ममता बनर्जी रोहिग्याओं और बांग्लादेशियों को भारत आने दे रहीं है वहीं केजरीवाल उन्हें शरण दे रहे हैं।

जहांगीरपुरी हिंसा मामले में आप विधायक का गृहमंत्री पर निशाना, बोले-दिल्ली की शांति भंग करना चाहती है भाजपा

Delhi today news in hindi: जहांगीरपुरी हिंसा के पीछे रोहिंग्या और बांग्लादेशी, आप ने दिल्ली भाजपा प्रमुख के आरोपों का किया पलटवार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here