भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा एवं दिल्ली के हजारों किसान रविवार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर अपनी मांगों को लेकर एक विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, केंद्रीय मंत्री सहित दिल्ली भाजपा के सभी सांसद, विधायक एवं प्रदेश पदाधिकारी की मौजूद रहेंगे। किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विनोद सहरावत ने बताया कि सुबह 10 बजे से चंदगी राम अखाड़ा से विरोध प्रदर्शन शुरु होकर मुख्यमंत्री आवास तक जाएगा। विरोध प्रदर्शन में पालम 360 खाप महापंचायत गांव के हज़ारों किसान अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर कल इकट्ठा होंगे।
विनोद सहरावत ने बताया कि पिछले 40 दिनों से लगातार मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन पर बैठने के बावजूद दिल्ली सरकार ना ही बात करने को तैयार हुई और ना ही दिल्ली सरकार का कोई पदाधिकारी हम किसानों से मिलने तक आया। किसानों के धैर्य अब टूट चुका है इसलिए रविवार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी होने के बावजूद किसानों को उनका मूलभूत अधिकार तक नहीं दिया जा रहा है। किसानों द्वारा ट्रैक्टर, खाद एवं अन्य कृषि संबंधि उपकरण खरीदने में कोई सब्सिडी नहीं मिलती और कमर्शियल दर पर उनसे सिंचाई के लिए बिजली शुल्क लिए जा रहे हैं जो कि न सिर्फ अन्नदाताओं के साथ अन्याय है बल्कि दिल्ली सरकार का किसानों के प्रति रवैया मानवीय को शर्मसार करने वाला है।
where can i buy amoxicillin – combamoxi.com buy amoxicillin generic