कांग्रेस को झुकाने के लिए आठ साल से एड़ी-चोटी का जोर लगा रही मोदी सरकार : रणदीप सुरजेवाला

25
271

सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की जांच को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार के खिलाफ आज फिर एक नई क्रांति का आगाज किया जाएगा। आज फिर एक नए बलबले का आगाज होगा। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा सत्य की आवाज से केन्द्र सरकार डर गई है। मोदी सरकार और उसके पिट्ठू इलेक्शन मैनेजमेंट डिपार्टमेंट ईडी ने सत्य को ललकारा है।

उन्होंने कहा, सत्य को आवरण की जरूरत नहीं, न उसे दबाया जा सकता है और न झुकाया जा सकता है। उन्होंने कहा राहुल गांधी और कांग्रेस के सत्याग्रह से सरकार पूरी तरह से हिल गई है। राहुल गांधी के नेतृत्व में शांतिप्रिय और गांधीवादी तरीके से सत्याग्रह का मार्च निकालेगी। उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, कांग्रेस को झुकाने के लिए मोदी सरकार ने पिछले आठ साल से एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है, लेकिन राहुल गांधी और कांग्रेस का हर नेता और कार्यकर्ता देश के साधारण व्यक्ति और दलित की आवाज उठाने के कर्तव्य पर अडिग हैं। हम लोकतंत्र के सिपाही हैं और संविधान के रखवाले। हम न डरेंगे और न झुकेंगे और ही भाजपाई हथकंडे को विफल करेंगे।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस 136 साल से इस देश के हर व्यक्ति की आवाज है। हम उस गांधी के वंशज हैं, जिन्होंने निहत्थे रहकर देश की जनता की ताकत के बल पर दुनिया की सबसे बड़ी तानाशाही ताकत को हिन्दुस्तान छोड़कर भागने पर विवश कर दिया था। उन्होंने कहा, हम मौलाना अब्दुल कलाम आजाद और डॉ. राजेंद्र प्रसाद की सोच हैं, जिन्होंने जिन्ना के विभाजनकारी एजेंडे को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, कांग्रेस के करोड़ों कार्यकर्ता जनता की आवाज इसी तरह उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा, कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी और सरकारी संसाधनों की लूट पर आपको इसी तरह एक्सपोज करती रहगी। हम मध्यम वर्ग और गरीब की आवाज बनेंगे।

25 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here