महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए हमारे सांसद रिहा किए गए: कांग्रेस

0
128

कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए उसके नेताओं को रिहा कर दिया गया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, हिरासत में लिए जाने के करीब छह घंटे बाद रिहा किया गया है। कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी और कई खाद्य वस्तुओं को जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) के दायरे में लाए जाने के खिलाफ शुक्रवार को प्रदर्शन किया, जिसके बाद पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा समेत कई नेताओं और 60 से अधिक सांसदों को हिरासत में ले लिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here