Delhi Weather Update: आज साफ रहेगा दिल्ली का आसमान, जानें राजधानी का एक्यूआई

1
188

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम, 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने कहा कि आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और अधिकतम तापमान लगभग 39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 25.3 डिग्री सेल्सियस और 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 59 प्रतिशत दर्ज की गई। शहर की वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता निगरानी एजेंसी ”वायु गुणवता एवं मौसम पूर्वानुमान तथा अनुसांधान प्रणाली” (सफर) इंडिया के वायु गुणवत्ता सेवा के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह नौ बज कर 33 मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 135 दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’ माना जाता है, 51 और 100 ‘संतोषजनक’, 101 और 200 ‘मध्यम’, 201 और 300 ‘खराब’, 301 और 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here