Delhi MCD Election 2022: सामने आई दिल्ली चुनाव टालने के पीछे की वजह? AAP ने बताया भाजपा का असली मकसद

0
174

चुनाव आयोग की ओर से दिल्ली नगर निगम चुनाव टाले जाने को लेकर बार फिर आप और भाजपा में तीखी बहस शुरू हो गई। चुनाव टाले जाने के बाद से ही आम आदमी पार्टी भाजपा लगातार हमलावर है। केंद्र सरकार पर दिल्ली नगर निगम चुनाव की घोषणा टालने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी ने सोमवार को डीडीयू मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय का घेराव किया है। बड़ी संख्या में पहुंचे आप कार्यकर्ता व नेताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा पर निगम चुनाव में हार के डर से चुनाव टालने का आरोप लगाया है। आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि भाजपा ने राजनीतिक फायदे के लिए निगम चुनाव टालने के लिए राज्य चुनाव आयोग पर दबाव बनाया है।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सुबह 10 बजे से ही डीडीयू स्थित पार्टी कार्यालय में एकत्रित होने लगे थे। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता और आप नेता पंकज गुप्ता, दुर्गेश पाठक, आतिशी ने भी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा मुख्यालय के तरफ बढ़े। पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही आगे बढ़ने से रोक दिया। वहां पार्टी कार्यकर्ताओं का पुलिस के धक्कामुक्की भी हुई। आगे नहं बढ़ने पर पार्टी नेताओं ने वहीं कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। इस दौरान सुबह 10 बजे से डीडीयू मार्ग पर दोनों तरफ से यातायात रोक दिया गया था। जिससे आईटीओ व आस-पास की सड़कों पर जाम लग गया था।

इस मौके पर गोपाल राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को खुली चुनौती देते है। अगर भाजपा को आम आदमी पार्टी से डर नहीं लगता है तो एक सप्ताह के अंदर एमसीडी चुनावों की घोषणा कराएं। उन्होंने कहा कि भाजपा का तीनों निगमों को एक करने का बहाना है। असल में वह आम आदमी पार्टी से डर गए है। दिल्ली की जनता उन्हें निगम से बाहर निकालने की ठान चुकी है।

आप नेता पंकज गुप्ता ने कहा कि भाजपा निगम चुनाव कराने में देरी करने की जितनी भी कोशिश कर ले, मगर वह इस चुनाव में एक भी सीट नहीं जीतेगी। दिल्ली की जनता एमसीडी में बदलाव चाहती है। आप विधायक आतिशी ने कहा कि भाजपा चाहे जो कर ले, एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी को 250 से ज्यादा सीट मिलेगी। भाजपा को इसी से डर लगता है। इसलिए वह चुनाव को अपने फायदे के लिए नहीं करवा रहे है। आप नेता व एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि हमें एकीकरम से कोई समस्या नहीं है। असली मुद्दा चुनाव स्थगित करने का है। एमसीडी का एकीकरण चुनाव कराएं जाने के बाद भी किया जा सकता है। मगर भाजपा हार के डर से कायरों की तरह निगम चुनाव से भाग रही है।

आप के विरोध से आईटीओ के आस-पास लगा रहा जाम

आम आदमी पार्टी के विरोध प्रदर्शन दिल्लीवालों को जाम का सामना करना पड़ा। भाजपा मुख्यालय पर घेराव के चलते दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर पुलिस ने आवाजाही बंद कर दी। इससे आईटीओ चौक को जोड़ने वाली सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। उधर मिंटो ब्रिज के आस-पास भी वाहनों का जाम लग गया। सुबह 10 से लेकर दोपहर करीब एक बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। क्योंकि पुलिस ने एक बजे तक सड़कों पर आवाजाही शुरू नहीं की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here